Homeछत्तीसगढ़पटपरपाली पंचायत में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

पटपरपाली पंचायत में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

पटपरपाली (कोमाखान)। हर साल 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मनाया जाता है। इस दिन केंद्र सरकार की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय लेवल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर पीएम मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा।

इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चना से की गईं।

पंचायती राज दिवस विशेष ग्राम सभा में पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि  राष्ट्रीय पंचायती राज का यह दिन 24 अप्रैल 1993 को लागू हुए 73वें संवैधानिक संशोधन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिसमें भारत में ग्रामीण स्थानीय शासन को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को जमीनी स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

पटपरपाली सरपंच श्रीमति लता कमलेश टाण्डेय ने अपने संबोधन में ग्राम स्वराज, सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर पंचायत सचिव  बेदनाथ देवांगन ने आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यो की जानकारी के साथ उपस्थित सभी माननीय नागरिक गणों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता हेतु शपथ दिलाया गया।

यह कार्यक्रम पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी व समर्पण को सुदृढ़ करने, अंत्योदय की अवधारणा को पूरा करने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, जल ही जीवन है को संकल्पित करने, एवं जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

आयोजित बैठक में पंच प्रमुख सुनीता साहू, हेमलता साहू, थान बाई साहू, कांति साहू, सक्रिय महिला समूह प्रमुख लखपति दीदी हेमलता साहू, प्रेमलता साहू, ऋतु साहू, वरिष्ठ जनों में बिश्वा साहू, दशरथ साहू, सुरित साहू, पदुम साहू, साहू, अजय यादव आर्यन साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।।

और भी पढें…

पटपरपाली, बाल विवाह पर रोक और समानता का लिया गया संकल्प
ग्राम पंचायत पटपरपाली में आयोजित ग्राम सभा बैठक, नागरिकों से विशेष आमंत्रण

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में सम्पन्न हुई वार्षिक आमसभा

पटपरपाली पंचायत में हुआ राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

पटपरपाली में एकजुटता की मिसाल, पंचायत-शाला-कृषि समिति ने किया ध्वजारोहण

ग्राम पंचायत पटपरपाली में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस

गांव की तरक्की पर खुली चर्चा: पटपरपाली में ग्राम सभा का सफल आयोजन

शिक्षा को सशक्त और समावेशी बनाने सरपंच की पहल: पटपरपाली संकुल में हुआ शाला प्रवेश उत्सव को लेकर संवाद

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments