Homeदेश - विदेशBengal New CM: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच नई सरकार के गठन मूहर लग गई। बता दें, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है. चुनाव के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से हिंसक टकराव की घटनाएं सामने आई हैं. CM पद के प्रबल दावेदारों में शामिल बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निकट सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने माहौल को और गरमा दिया था. इन सबके बीच बंगाल में नई सरकार के गठन पर मूहर लग गई।

पार्टी का नया मंत्रिमंडल अनुभवी नेताओं और राजनीति में नए चेहरों का मिश्रण हो सकता है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदारों के रूप में पहले से ही रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को कोलकाता में हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुने गए। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी मौजूद रहे। चुनाव में जीत के बाद अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments