Homeछत्तीसगढ़रायपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती,...

रायपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती करीब 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती काफी देर तक होर्डिंग के ऊपर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आसपास यातायात भी प्रभावित होने लगा।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड ने ऊंची सीढ़ी लगाकर युवती तक पहुंच बनाई। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए नीचे सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को थाने लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments