Homeछत्तीसगढ़पीएम मोदी की अपील का असर! पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू साइकिल से...

पीएम मोदी की अपील का असर! पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू साइकिल से पहुंचे किसानों की बैठक में

महासमुंद। पीएम मोदी की अपील का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। महासमुंद के पूर्व सांसद Chunni Lal Sahu किसानों की बैठक में शामिल होने साइकिल से पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें और जानकारी साझा की है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ग्रामीण सहकारी समिति सम्हर में आयोजित किसानों की आवश्यक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारी गोविंद सिंह और टिकेश यादव के साथ साइकिल से सफर किया।

पूर्व सांसद ने फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की बात कही। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में वे ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं।

उनकी इस पहल को लेकर समर्थकों ने इसे सादगी और जनसंपर्क का अलग अंदाज बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट को लोग तेजी से साझा भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments