Homeछत्तीसगढ़ड्यूटी छोड़ डॉक्टरों ने मनाई बर्थडे पार्टी, कटघोरा CHC का VIDEO वायरल

ड्यूटी छोड़ डॉक्टरों ने मनाई बर्थडे पार्टी, कटघोरा CHC का VIDEO वायरल

कटघोरा। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का क वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ ओपीडी चैंबर में बर्थडे पार्टी मनाते और केक काटते नजर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना ओपीडी समय की है, जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। आरोप है कि मरीजों की जांच और उपचार छोड़ डॉक्टर और स्टाफ जन्मदिन के जश्न में व्यस्त थे।

इधर, भीषण गर्मी में अस्पताल के मरीज परेशान हैं। कई कूलर खराब पड़े हैं, कुछ में पानी तक नहीं डाला जा रहा, जबकि कुछ वार्डों में कूलर की व्यवस्था ही नहीं है। मरीज और परिजन हाथ के पंखों से गर्मी से राहत पाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में गंदगी और बदबू की भी शिकायत की है। आरोप है कि अस्पताल के आसपास जमा गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

मामले पर CMHO डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीएमओ से चर्चा कर तथ्य जुटाए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियों

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments