भिलाई। दुर्ग शहर के रायपुर नाका स्थित श्मशान घाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान परिसर के भीतर मानव खोपड़ी, हड्डियां और कंकाल के अवशेष खुले में बिखरे मिले हैं। इसके अलावा एक प्लास्टिक की थैली में बंधा मानव कंकाल भी बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्मृति नगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
धमतरी में 70 लाख के जेवर लेकर फरार हुआ युवक, पिता की पुरानी नौकरी से बना था भरोसा
एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीन अलग-अलग कब्रों से बाहर निकले मानव अवशेषों के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों की वैज्ञानिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवशेष कब और किन परिस्थितियों में बाहर आए।
चौकी प्रभारी राजेश साहू ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व या जंगली जानवरों द्वारा कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
राजनांदगांव में नाबालिग से अभद्र व्यवहार पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित


Recent Comments