नई दिल्ली मौसम अलर्ट:। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों के लिए महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 11 और 12 जून को कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान: आंधी, धूलभरी हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा
मौसम अलर्ट: राजस्थान में मौसम का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
- पूर्वी राजस्थान में 10 से 16 जून तक तथा पश्चिमी राजस्थान में 11 से 16 जून तक बारिश की संभावना।
- 14 से 16 जून के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
- 11 से 13 जून तक पश्चिमी राजस्थान तथा 11-12 जून को पूर्वी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की संभावना।
- 10 जून को पूर्वी राजस्थान तथा 10-11 जून को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट।
मध्यप्रदेश: बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
मध्यप्रदेश में 10 से 16 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
- मौसम अलर्ट: पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में 10, 11 और 14 जून को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
- 12 और 13 जून को आंधी की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तथा झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
- 12 जून को पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़: गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में 10 से 16 जून तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।
- 10 जून को गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
- 11 और 12 जून को आंधी की स्थिति बन सकती है, हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तथा झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
- 13 और 14 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
ओडिशा: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
ओडिशा में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं।
- 11 और 12 जून को व्यापक वर्षा की संभावना।
- 11 जून को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना।
- 12 और 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट।
- 10 से 16 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।
- 10 और 11 जून को 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिसके झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
देशभर में मौसम की प्रमुख स्थिति
- मौसम अलर्ट: 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 13 जून के दौरान व्यापक वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना।
- पूर्वोत्तर भारत में 10 से 16 जून तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने के आसार।
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी अगले 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना।
तापमान में राहत
मौसम अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 13 जून के बीच अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में 12 जून के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


Recent Comments