Homeछत्तीसगढ़रायगढ़: पाकेटमार गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; 8 लाख...

रायगढ़: पाकेटमार गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; 8 लाख का सामान जब्त

रायगढ़/लैलूंगा: रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय पाकेटमार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बलरामपुर जिले से आकर ग्रामीण अंचलों के बाजारों और मेलों में सुनियोजित तरीके से लूट और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था।

क्या था पूरा मामला? घटना की शुरुआत तब हुई जब सेवानिवृत्त शिक्षिका मरियम टोप्पो (67) लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। सतर्क पीड़िता ने संदिग्ध महिलाओं को पहचान लिया। महिला आरक्षक पूनम साहू और ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही एक संदिग्ध महिला, मंगरीता गिरी को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उसके साथी दीपक गिरी को भी हिरासत में ले लिया गया।

धमतरी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले बुजुर्ग दंपति के शव, इलाके में सनसनी

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि गिरोह के बाकी सदस्य जशपुर की ओर भागे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर एक विशेष टीम गठित की गई। लैलूंगा पुलिस ने देर रात दबिश देकर जशपुर से गिरोह की चार अन्य महिला सदस्यों—रीला गिरी, राजमोहनी उर्फ ठोली, सोनम गिरी और उर्मिला गिरी—को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और केस पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चेन (कीमत करीब 2 लाख रुपये) और वारदात में इस्तेमाल की गई इको वाहन (कीमत 5 लाख रुपये) समेत कुल 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। थाना लैलूंगा में धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों की सूची: पकड़े गए सभी आरोपी बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बगाड़ी गांव के निवासी हैं:

  1. मंगरीता गिरी (25)
  2. दीपक गिरी (21)
  3. रीला गिरी (28)
  4. राजमोहनी उर्फ ठोली (45)
  5. सोनम गिरी (20)
  6. उर्मिला गिरी (27)
  7. मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़ की दहलीज पर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments