रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि 23 जून 2026 के आसपास छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड तथा बिहार के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
IMD ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और प्री-मानसून बारिश के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की समय पर आमद किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश शुरू होने के बाद खरीफ फसलों की बुआई का कार्य रफ्तार पकड़ेगा और जलाशयों में भी पानी की आवक शुरू होगी।
रायपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से टला बड़ा हादसा, दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट सुरक्षित उतरी
मौसम विभाग की इस घोषणा के बाद प्रदेश के किसान और आम नागरिक अब 23 जून के आसपास मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे हैं। यदि परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो छत्तीसगढ़ में जल्द ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को नियमित अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। 🌧️☔
Southwest Monsoon Update !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 17, 2026
Southwest monsoon is likely to advance into some more parts of Telangana, Odisha, Jharkhand & Bihar, and some parts of Chhattisgarh around 23rd June, 2026.#SouthwestMonsoon #MonsoonUpdate #Monsoon2026 #WeatherUpdate #RainySeason@moesgoi… pic.twitter.com/QBYr8uy28T


Recent Comments