Homeछत्तीसगढ़बसना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

बसना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

महासमुंद। बसना थाना पुलिस ने ग्राम पठियापाली में अवैध जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, चार मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डी सहित कुल 88,050 रुपये की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पठियापाली तालाब के मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 8,050 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश तथा चार पुरानी मोटरसाइकिलें (एक प्लेटिना, एक सुपर स्प्लेंडर और दो टीवीएस एक्सएल) जब्त कीं। मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जब्ती 88,050 रुपये की रही।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • पुरुषोत्तम जगत (36), निवासी पठियापाली
  • अंतर्यामी भोई (40), निवासी हबेकांटा
  • ललित दास (34), निवासी पीपलखूंटा
  • हिरादास मानिकपुरी (28), निवासी पीपलखूंटा
  • संतोष दास (40), निवासी पीपलखूंटा
  • राजकुमार सुरलिया (34), निवासी बीटांगीपाली
  • धनेश नाग (37), निवासी पठियापाली
  • अजय साव (38), निवासी चिर्राचुआं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments