Homeदुर्ग-भिलाईदुर्ग सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो महिलाओं और दो...

दुर्ग सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौत, एक बच्चा गंभीर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुर्ग-रायपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से स्कूटी के पीछे से टकराने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के रहने वाले परिवार के सदस्य स्कूटी से बसंत विहार की ओर जा रहे थे। स्कूटी अमृता निर्मलकर (28) चला रही थीं। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया। से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सामान्य कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और उसी से पीछे से स्कूटी टकरा गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments