महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को कथित तौर पर टोनही (डायन) बताकर प्रताड़ित करने के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 23 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता अश्वनी बाई मरकाम (43 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9, पिथौरा चौक, बागबाहरा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बागबाहरा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। न्यायालय के आदेश के बाद 24 जुलाई 2026 को बागबाहरा थाना में मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता ने लगाए ये आरोप
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता और उसके परिवार को टोनही-टोनहा कहकर बदनाम कर रहे थे। गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म की धमकी देने तथा मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके चलते परिवार का सामाजिक बहिष्कार होने लगा और स्थानीय दुकानदारों ने राशन व अन्य सामान देना भी बंद कर दिया।
पहले शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले भी थाना बागबाहरा में शिकायत की थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय में आवेदन दायर किया गया, जिसके निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351, 74, 79 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
23 नामजद आरोपी
एफआईआर में निम्नलिखित 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है—
- पुनाराम मरकाम
- सुशील मरकाम
- देव कुमार
- जयपवन उर्फ तेली
- भगवान दास मरकाम
- भारत मरकाम
- कुलेश मरकाम
- केशर मरकाम
- सोनिया मरकाम
- बुग्गी सोनवानी
- तुलसी मरकाम
- पुष्पा मरकाम
- आरती मरकाम
- फिरन मरकाम
- पायल मरकाम
- रूबी मरकाम
- जयकुमारी मरकाम
- रितेश मरकाम
- घनश्याम मरकाम उर्फ ठेकला
- देवदास
- भेखराम
- लव
- कुश
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब पूरे मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Recent Comments