रायपुर छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट:। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का जिला-वार मौसम चेतावनी मानचित्र जारी किया है। प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के कारण रायपुर, महासमुंद समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
🟠 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
- कोरिया
- रायपुर
- बलौदाबाजार-भाटापारा
- महासमुंद
- जांजगीर-चांपा
🟡 येलो अलर्ट वाले जिले
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा।
मौसम विभाग की सलाह
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, आकाशीय बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने तथा किसानों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Recent Comments