Homeछत्तीसगढ़महासमुंद: खाना बनाने की बात पर पति ने तवे से किया जानलेवा...

महासमुंद: खाना बनाने की बात पर पति ने तवे से किया जानलेवा हमला, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी के सिर और गाल पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागबाहरा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। घायल महिला रुखमणी भोई (28 वर्ष) निवासी ग्राम लमकेनी के पति टेमन भोई का खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर टेमन भोई ने घर में रखे लोहे के तवे से पत्नी के सिर और दाहिने गाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसी को खुद बताई घटना

देहाती नालसी के अनुसार, आरोपी टेमन भोई घटना के बाद अपने पड़ोसी सुरित राम दीवान के घर पहुंचा और बताया कि उसने गुस्से में अपनी पत्नी को तवे से मार दिया है। सूचना मिलने र सुरित राम अपने एक अन्य ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंचे, जहां रुखमणी भोई खाट पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था।

इसके बाद गांव के उपसरपंच को सूचना दी गई और डायल-112 की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बागबाहरा भेजा गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी एवं शिकायतकर्ता सुरित राम दीवान का बयान दर्ज किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी टेमन भोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि महिला का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments