Homeछत्तीसगढ़🍄 यदि सीखना है मशरूम उत्पादन, तो 4 और 5 अगस्त को...

🍄 यदि सीखना है मशरूम उत्पादन, तो 4 और 5 अगस्त को जरूर पहुंचें महासमुंद!

महासमुंद। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), महासमुंद में सोमवार से 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण युवक-युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आरसेटी के निदेशक टुटु बेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण की कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 एवं 5 अगस्त 2026 को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर इन रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। निर्धारित सीटें भर जाने या प्रवेश अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशिक्षण में क्या मिलेगा?

10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, स्पॉन (बीज) की जानकारी, उत्पादन एवं प्रबंधन, पैकेजिंग, विपणन तथा स्वरोजगार स्थापित करने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही अध्ययन सामग्री, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र तथा स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

युवाओं और महिलाओं से की गई अपील

संस्थान ने जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 एवं 5 अगस्त को संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क करें

प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कमलेश पटेल (मो. 7999700673) तथा रितेश पटेल (मो. 9691089327) से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments