महासमुंद/कोमाखान। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सुअरमार केरामुड़ा में बीती रात करैत सांप के काटने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, जानकी बाई (45 वर्ष), पति पोखन ठाकुर, रात में अपने घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे करैत सांप बिस्तर पर चढ़ गया और महिला को डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले गए।
अस्पताल में महिला का उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सुबह होते-होते जानकी बाई ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।


Recent Comments