Homeछत्तीसगढ़कसेकेरा के जुआ फड़ में सिवनी, मातगुड़ा और खट्टा के जुआरी पकड़ाए,...

कसेकेरा के जुआ फड़ में सिवनी, मातगुड़ा और खट्टा के जुआरी पकड़ाए, 91 हजार की संपत्ति जब्त

कोमाखान। ग्राम नवाडीह कसेकेरा में पानी टंकी के नीचे जुआ खेलने की सूचना पर कोमाखान पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार्रवाई में पुलिस ने 91 हजार 140 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवाडीह कसेकेरा स्थित पानी टंकी के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने ग्राम मातगुड़ा, सिवनीकला और खट्टाडीह के सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मातगुड़ा निवासी तुलाराम साहू (45 वर्ष), सिवनीकला निवासी ढालेन्द्र कुमार साहू (31 वर्ष), कुंजराम साहू (42 वर्ष), पवन सिंह ठाकुर (35 वर्ष) और खेलावन सिंह ध्रुव (48 वर्ष), खट्टाडीह निवासी देवकुमार साहू (34 वर्ष) तथा हेमंत कुमार सिन्हा (28 वर्ष) शामिल हैं।

वहीं, दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

91 हजार 140 रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, 6,140 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन कीमत करीब 25 हजार रुपये और तीन मोटरसाइकिल कीमत करीब 60 हजार रुपये जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 91 हजार 140 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments