BMW Motorrad एक नई 450cc नेकेड स्ट्रीटफाइटर के साथ एंट्री-लेवल बाइक सेगमेंट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. कंपनी 1 अक्टूबर 2026 को इस बाइक का ग्लोबल डेब्यू करेगी. F 450 GS वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित इस मॉडल में दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन, आक्रामक डिजाइन और रोड-फोकस्ड सेटअप मिल सकता है. लेकिन इसकी असली कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्च को लेकर कई सवाल अभी बाकी हैं.
BMW Motorrad ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई नेकेड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल का टीज़र जारी किया है. ये बाइक 1 अक्टूबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है. टीजर में ब्लैक-आउट सिल्हूट दिखता है, जिससे ये साफ लगता है कि कंपनी अपनी 450 प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ा रही है. पहले F 450 GS एडवेंचर बाइक लॉन्च हो चुकी है और अब उसी प्लेटफॉर्म पर एक रोड-सेंट्रिक नेकेड वर्जन आने वाला है. नाम F 450 R होने की मजबूत संभावना है.
ये बाइक एंट्री-लेवल सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू की नई पहचान बनेगी, खासकर जब G 310 R जैसे पुराने मॉडल बंद हो चुके हैं. यंग राइडर्स और शहर के ट्रैफिक में बेहतर हैंडलिंग चाहने वालों के लिए ये एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है. अक्टूबर की शुरुआत में पूरा खुलासा होने वाला है, जिसमें डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल संभावित डिटेल्स जान लेते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई बाइक में F 450 GS जैसा ही 420 सीसी लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल होने की उम्मीद है. ये इंजन करीब 48 हॉर्सपावर और 43 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. नेकेड वर्जन के लिए थोड़ी अलग ट्यूनिंग संभव है, ताकि सड़क पर ज्यादा रेस्पॉन्सिव पावर डिलीवरी मिले. सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये इंजन सिंगल-सिलेंडर कंपटीटर्स से अलग एक्सपीरियंस देगा. ईज़ी राइड क्लच सिस्टम भी शामिल हो सकता है, जिससे स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में राइड आसान हो जाएगी.
डिजाइन और चेसिस
टीजर से मुस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प एक्सटेंशन, शॉर्टर रेक एंगल और कॉम्पैक्ट स्टांस साफ दिखता है. अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, 17 इंच अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक्स नज़र आते हैं. सस्पेंशन एडवेंचर मॉडल से कम ट्रैवल वाला और रोड-फोकस्ड होगा. टीएफटी डिस्प्ले और एलईडी लाइटिंग भी मिलने की संभावना है. अंडरबॉडी एग्जॉस्ट डिजाइन साइड प्रोफाइल को साफ रखेगा.
लॉन्च और अनुमानित कीमत
बाइक का ऑफिशियल अनवील 1 अक्टूबर 2026 को शाम को होगा. भारत में लॉन्च की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अगले साल आने की उम्मीद है. कीमत F 450 GS से थोड़ी कम, करीब 4.5 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है.
कंपटीशन
ये मॉडल अप्रिलिया टुओनो 457 और केटीएम 390 ड्यूक आर जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगा. बीएमडब्ल्यू की प्रीमियम इमेज और ट्विन-सिलेंडर का एक्सपीरियंस इसे अलग बनाएगा.


Recent Comments