कोमाखान। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र पटपरपाली के ग्राम खट्टाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 28 सितंबर 2026 को ‘आंगन मिशन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अहिल्या साहू एवं पंच दशमत दीवान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस दौरान पर्यवेक्षक भावना गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा सिन्हा एवं सहायिका कांती चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को पोषण आहार कराया गया। समारोह का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण, स्वच्छता तथा महिला एवं बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर गांव के पंच दशमत दीवान की ओर से न्योता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।


Recent Comments