Homeखेल जगतIND vs NZ, 5th ODI: भारत ने मैच जीता, बॉलर ने दिखाया...

IND vs NZ, 5th ODI: भारत ने मैच जीता, बॉलर ने दिखाया दम

IND vs NZ, 5th ODI: भारत ने मैच जीता, बॉलर ने दिखाया दम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और पूरी टीम को सिर्फ 209 रन पर समेट दिया. लेेकिन भारत नेे जीत दर्ज कर ली 187 रन में न्यूजीलैंड सिमट गई।

माउंट माउंगानुई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। कम स्कोर वाले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और 209 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को जीत से दूर रखा।

बे ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए। नमन धीर ने 22 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रन और अर्शदीप सिंह ने 14 रन का योगदान दिया।

भारतीय शीर्ष क्रम इस मुकाबले में संघर्ष करता नजर आया। रोहित शर्मा 7, विराट कोहली 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और कप्तान मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मैट फिशर को दो विकेट मिले।

गेंदबाजों ने दिखाई असली ताकत

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेजबान टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। कम स्कोर के बावजूद टीम इंडिया ने हार नहीं मानी और शानदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपना दबदबा कायम रखते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। मुकाबले ने एक बार फिर साबित किया कि क्रिकेट में मजबूत गेंदबाजी के दम पर छोटे लक्ष्य का बचाव भी किया जा सकता है।

वेबमोर्चा | कल की बात आज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments