Homeछत्तीसगढ़कोमाखान के दरबेकेरा में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दुकान से 100...

कोमाखान के दरबेकेरा में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दुकान से 100 कट्टा धान जब्त

राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, मंडी विभाग को सौंपा गया जब्त धान

कोमाखान (महासमुंद), 18 नवंबर 2026। धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान के भंडारण और संग्रहण पर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील कोमाखान के ग्राम दरबेकेरा में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से लगभग 100 कट्टा धान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को संयुक्त विभागीय टीम ने ग्राम दरबेकेरा निवासी प्रेमनाथ यादव की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में लगभग 100 कट्टा धान का अवैध रूप से संग्रहण पाया गया।

संयुक्त टीम ने जब्त कर मंडी विभाग को सौंपा धान

मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए टीम ने धान की जब्ती की और जब्त धान को आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।

धान खरीदी सीजन में प्रशासन की निगरानी तेज

धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें क्षेत्र में निरीक्षण एवं कार्रवाई कर रही हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान संग्रहण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments