कोमाखान। तहसील कोमाखान क्षेत्र में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 225 कट्टा धान जब्त किया गया है। मंडी अधिनियम के तहत दोनों मामलों में जब्ती की कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम कोमाखान में की गई, जहां मयंक उर्फ प्रशांत चंद्राकर, पिता संतराम चंद्राकर के गोदाम से 150 कट्टा रबी फसल का धान पाया गया। निर्धारित नियमों के विपरीत भंडारण पाए जाने पर संबंधित धान के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम पतेरापाली में की गई, जहां गोवर्धन साहू, पिता कपूर चंद साहू के घर से 75 कट्टा धान बरामद किया गया। यहां भी मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।
दोनों स्थानों से कुल 225 कट्टा धान जब्त किया गया है। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन और मंडी विभाग की निगरानी जारी है। संबंधित मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Recent Comments