Chhattisgarh: भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी

रायपुर IMD ने जारी की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग IMD ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

जीवन में शामिल करें ये 5 आदतें, स्वस्थ्य रहने के साथ जल्द नहीं आएगा बुढ़ापा

मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए हुए हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले दिनों जमकर बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment