छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने एक बार जांच को आगे बढ़ाया, अब किसकी लगेगी पारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेल बंद शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को जेल में गिरफ्तार किया। ईडी ED ने जेल में फार्मल गिरफ्तार की थी। इसके साथ ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पेश किया। कोर्ट ने छह जुलाई तक दोनों आरोपितों को ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले के नकली होलोग्राम मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और AP त्रिपाठी के साथ पूरे सिंडिकेट में शराब कारोबारी अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की अहम भूमिका रही है। EOW के चालान में भी दोनों का नाम है।

Hathras: रुला देगी ये भगदड़ के पीड़ितों की दुखभरी दास्तां

जिसमें बताया गया है कि आरोपित अरविंद सिंह पहले खाली बोतल सप्लाई का काम करता था। इसके बाद वह धीरे-धीरे परिवहन का काम करने लगा। वह नकली होलोग्राम से तैयार की गई शराब की सप्लाई करता था। वहीं AP त्रिपाठी और अनवर ढेबर को महीने में खपत कितनी है उसकी जानकारी देता था। वहीं ढिल्लन अवैध कमाई को ठिकाने लगाने का काम करता था। दोनों आरोपितों से अब ED पूरे मामले की पूछताछ करेगी।

ढोगी बाबा के एक शब्द  से 122 लोगों की गई जान, कार्यक्रम खत्म के बाद जाते समय बोलें मेरे चरणों की धूल ले जाना, धूल लेने मची थी भगदड़

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com