महासमुंद, प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश और उपाध्यक्ष बने आशुतोष शर्मा

महासमुंद। आज रविवार को महासमुंद प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हुआ। प्रेस क्लब महासमुंद में आयोजित इस चुनाव में चुनाव प्रभारी सकील लोहनी के समक्ष अघ्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष का चुनाव जीत लिए हैं।

बता दें, प्रेस क्लब चुनाव में रत्नेश सोनी के विरूद्ध आनंद साहू चुनाव लड़ रहे थे, वोटिंग में रत्नेश सोनी को कुल 21 वोट मिले वहीं आनंद साहू को 14 वोट मिले तथा 2 वोट रिजेक्ट हुआ। इसके साथ ही उपाध्यक्ष आशुतोष के विरूद्ध प्रभात महंती मैदान में थे जिसमें आशुतोष ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 21 मतो से महंती को चुनाव हराया। वहीं महासचिव रवि विदानी बने इनके विरूद्ध संजय यादव मैदान में थे जो 1 वोट से हार गए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती और सोहेल मैदान में थे, जिसमें संजय ने 23 वोट से जीत दर्ज की।

Odisha: खुला पुरी का रत्न खजाना? जानें भंडार में कितना क्या!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com