Homeछत्तीसगढ़बिजली गिरने से पहले ही मोबाइल में आ जाएगा अलर्ट, जानें कैसे...

बिजली गिरने से पहले ही मोबाइल में आ जाएगा अलर्ट, जानें कैसे होगा

छत्तीसगढ़। आकाशीय बिजली गिरने के पहले ही आपका मोबाइ आपको अलर्ट कर देगा। भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान(20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। दामिनी एप्प को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments