Homeज्योतिषAaj Ka Panchang 2025: नवरात्रि आज, नववर्ष का पहला दिन, जानें मुहूर्त,...

Aaj Ka Panchang 2025: नवरात्रि आज, नववर्ष का पहला दिन, जानें मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 30 मार्च 2025: आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. आज हिंदू नववर्ष का पहला दिन भी है. आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि, रेवती नक्षत्र, इंद्र योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज सुबह और दोपहर में घटस्थापना का मुहूर्त है. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो जाएगी. Aaj Ka Panchang इस बार 8 दिन की नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा होगी. नवरात्रि के पहले दिन मां शैत्रपुत्री की पूजा होती है. इस देवी को घी या इससे बने हलवा, रबड़ी आदि का भोग लगाते हैं. मां शैलपुत्री की कृपा से व्यक्ति के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है. आज से विक्रम संवत् 2082 यानि हिंदू नववर्ष की शुरूआत हुई है. इस दिन युगादी, गुड़ी पड़वा और झूलेलाल जयंती भी मनाई जाती है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग, 30 मार्च 2025

आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:49 पी एम तक, ​उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र- रेवती – 04:35 पी एम तक, फिर अश्विनी

आज का करण- बव – 12:49 पी एम तक, बालव – 10:59 पी एम तक, कौलव

आज का योग- इन्द्र – 05:54 पी एम तक, उसके बाद वैधृति

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- रविवार

चंद्र राशि- मीन- 04:35 पी एम तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:13 ए एम

सूर्यास्त- 06:38 पी एम

चन्द्रोदय- 06:34 ए एम

चन्द्रास्त- 07:50 पी एम

चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त और योग

कलश स्थापना मुहूर्त: 06:13 ए एम से 10:22 ए एम तक, 12:01 पी एम से 12:50 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 ए एम से 05:27 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:50 पी एम

अमृत काल: 02:28 पी एम से 03:52 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:35 पी एम से कल 06:12 ए एम तक

न्याय का देवता शनि ग्रह आज बदल रहे अपनी चाल, जानें किससे उतरेगी साढ़ेसाती, सभी 12 राशियों पर होगा इसका असर

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:46 ए एम से 09:20 ए एम

लाभ-उन्नति: 09:20 ए एम से 10:53 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 10:53 ए एम से 12:26 पी एम

शुभ-उत्तम: 01:59 पी एम से 03:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:38 पी एम से 08:05 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 08:05 पी एम से 09:31 पी एम

चर-सामान्य: 09:31 पी एम से 10:58 पी एम

लाभ-उन्नति: कल, 01:52 ए एम से 03:19 ए एम

शुभ-उत्तम: कल, 04:45 ए एम से 06:12 ए एम

अशुभ समय

राहुकाल- 05:05 पी एम से 06:38 पी एम

गुलिक काल- 03:32 पी एम से 05:05 पी एम

यमगण्ड- 12:26 पी एम से 01:59 पी एम

दुर्मुहूर्त- 04:59 पी एम से 05:48 पी एम

पंचक- 06:13 ए एम से 04:35 पी एम

दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 12:49 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

March 30, 2025, 05:16 IST

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments