Homeमेरा गांव मेरा शहरDelhi Encounter:मुठभेड़ में वांछित अक्षय पंचाल को लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग...

Delhi Encounter:मुठभेड़ में वांछित अक्षय पंचाल को लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल – Accused Akshay Panchal Injured In Police Encounter In Delhi Narela Industrial Area

दिल्ली में बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने नरेला में एक मुठभेड़ के दौरान वांछित आरोपी अक्षय पंचाल को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया था। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में यूईआर द्वितीय से सटे केमिकल मार्केट के पीछे पुलिस टीम तैनात थी। कई मामलों में वांछित अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी अपने साथियों मयंक और एक जेसीएल के साथ सफेद अपाचे मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या डीएल 11एस 1323) पर पहुंचा। 

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर अक्षय और मयंक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी को गोली लग गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments