Homeछत्तीसगढ़Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद समेत 16 जिलों में अगले 3 घंटे...

Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद समेत 16 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

Alert: 21 जुलाई शाम 7:38 बजे तक प्रभावी अलर्ट, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका

रायपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम 21 जुलाई 2026 को 16:38 बजे जारी नाउकास्ट (Nowcast) चेतावनी में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह चेतावनी शाम 7:38 बजे (19:38 IST) तक प्रभावी रहेगी।

IMD के अनुसार, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, राजनांदगांव और बस्तर जिलों के लिए ऑरेंज Alert जारी किया गया है।

Alert : मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा 5 से 15 मिमी प्रति घंटे तक मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

IMD Nowcast Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद समेत 16 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
IMD Nowcast Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद समेत 16 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

इन राज्यों के लिए भी अलर्ट

IMD ने गुजरात और पंजाब के कुछ जिलों के लिए रेड Alert जारी किया है, जहां 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं, भारी बारिश (15 मिमी प्रति घंटे से अधिक) और आकाशीय बिजली की संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और त्रिपुरा के कई जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

  • पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें।
  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों से दूर रहें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • अलर्ट Alert जारी समय: 21 जुलाई 2026, शाम 4:38 बजे
  • वैधता: शाम 7:38 बजे तक
  • छत्तीसगढ़ में अलर्ट: 16 जिले
  • संभावित असर: गरज-चमक, बिजली गिरना, 40–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और मध्यम बारिश।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments