Ank Jyotish January 2025: 13 जनवरी सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish
सोमवार आज समाज से जुड़े कार्यों में आप सक्रिय रूप से भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगें। सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो उसे ठीक से इन्वेस्ट करें। नए विकल्प देखें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
अंक 2 Ank Jyotish
सोमवार आज पार्टनरशिप में व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। विशेष रूप से मनोरंजन विभाग से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होगें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला
अंक 3 Ank Jyotish
सोमवार आज घरेलू जरुरतों को पूरा करने के लिए आप खरीदारी कर सकते हैं। वाहन धयान से चलाएं, परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है।
शुभ अंक – 34
शुभ रंग – हरा
अंक 4 Ank Jyotish
सोमवार आज घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
अंक 5 Ank Jyotish
सोमवार आज बुरी संगति से दूरी बनाएं। आफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने की ज्यादा संभावना है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – फिरोजी
अंक 6 Ank Jyotish
सोमवार आज शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित परेशानी सामने आएं। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
अंक 7 Ank Jyotish
सोमवार आज छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो आज वह पूरा होगा।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – भूरा
अंक 8 Ank Jyotish
सोमवार आज इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला

अंक 9 Ank Jyotish
सोमवार आज दिन सामान्य बीतेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को काबू करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल