Ank Jyotish January 2025: 23 जनवरी गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish
कोई खास समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। सूझबूझ और कोशिशों से ऐसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे कि खुद पर गर्व महसूस होगा।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish
गुरुवार आज कारोबार में कार्य अधिक होने से कामकाज में संतुलन बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। मार्केटिंग के कामों को स्थगित रखकर कार्य स्थल पर ही अधिक वक्त बीताएं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish
गुरुवार आज समाज और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। कल्पनाशक्ति का विशेष संचार होगा। किसी शौक को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish
गुरुवार आज दिल से की गई कोशिशों में सफलता की संभावना होगी। किसी अप्रत्याशित खबर से आपका दिन और भी खास बन सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Aaj Ka Panchang: 23 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

अंक 5 Ank Jyotish
गुरुवार आज छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढने की आदत डालें। इससे आपका मन शांत और संतुलित रहेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आपकी मेहनत और रचनात्मकता को सराहा जाएगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish
गुरुवार आज सहकर्मियों के साथ बढ़िया संबंध बनाएं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish
गुरुवार आज आमदनी अच्छी रहेगी। नए काम की ओर बढ़ेंगे, तनाव खत्म होगा। महिलाओं को ससुराल से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish
गुरुवार आज पुत्र की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा और संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल का तनाव खत्म होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish
गुरुवार आज आपके किस्मत का साथ मिलेगा। काम के बोझ से मुक्ति पाने की कोशिश करेंगे। सुकून पाने के लिए अपने लोगों के साथ मौज-मस्ती का माहौल बनेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन