Ank Jyotish January 2025: 24 जनवरी शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish
शुक्रवार आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। अहंकार के कारण प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी झमेले में पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा
अंक 2 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। संगीत, नृत्य एवं अन्य कला में रुचि रखने वालों की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में प्रगति के साथ आप नया काम शुरू कर सकेंगे।
शुभ अंक – 32
शुभ रंग- पीला
अंक 3 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आप किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है। किसी की मदद का मौका मिलेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा
Mahakumbh ka Sapna: यदि महाकुंभ स्वप्न में दिखें, तो जानें इसके अर्थ
अंक 4 Ank Jyotish
शुक्रवार आज का दिन प्रेमियों के लिए खास रहेगा। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हल्का नीला
अंक 5 Ank Jyotish
शुक्रवार आज बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आपके करियर और बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सफेद
अंक 6 Ank Jyotish
शुक्रवार आज व्यवसाय को लेकर चल रही सभी चिंता आज दूर होगी। मित्रों से वर्तमान राजनीति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- लाल
अंक 7 Ank Jyotish
शुक्रवार आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले जांच लें।व्यापारिक यात्रा से मनचाहा लाभ होने के योग बनेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपकी कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। छात्रों के लिए समय शुभ है।
शुभ अंक- 56
शुभ रंग- नारंगी

अंक 9 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि कोई मामला संपत्ति से जुड़ा है तो वह हल होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने की संभावना है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग – नीला