लखमा और देवेंद्र से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल

0
1
पूर्व CM भूपेश बघेल
पूर्व CM भूपेश बघेल

रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल अलग-अलग मामलों में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद वरिष्ठ नेता कवासी लखमा और भिलाई MLA देवेंद्र यादव से मुलाकात की. बता दें कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को शराब घोटाले में रायपुर जेल में बंद हैं. ED की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं. मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस MLA  देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. बलौदाबाजार पुलिस ने मामले में उन्हें पूछताछ के लिए चार बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन विधायक के हर बार बयान देने से मना करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

Honda Amaze: बेहतरीन माइलेज वाली ये सुपर कार 7.99 लाख में, 7 दिन बाद बढ़ जाएगी रेट!

पूर्व CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपने ट्वीट में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा- आज केंद्रीय जेल, रायपुर पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आदिवासियों की मुखर आवाज़ श्री कवासी लखमा जी एवं युवा नेतृत्व, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी से मुलाकात की. उन्होंने कहा-यह तानाशाह सरकार जनहित और अधिकार के लिए उठने वाली आवाजों को षड्यंत्र कर खामोश कर देना चाहती है. लेकिन अंत में विजय सत्य की होगी.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here