02 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish
आज रविवार उम्मीदें और सपने साकार करने का समय है। अपने कार्यों को लगन से करने की ललक रहेगी और उचित परिणाम भी मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2 Ank Jyotish
आज रविवार दिन के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों भरा वातावरण रहेगा। अगर संभव हो तो अधिकतम समय घर में व्यतीत करने का प्रयास करें। बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3 Ank Jyotish
आज रविवार बच्चों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारें। आज उधारी न दें, पैसा फंस सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4 Ank Jyotish
आज रविवार कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर भी काम की अधिकता होने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Aaj Ka Panchang 2025: रविवार आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, पंचक
अंक 5 Ank Jyotish
आज रविवार दिन सुखद रहेगा। किसी पुराने मामले का हल मिलेगा। घर में किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें, अचानक कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6 Ank Jyotish
आज रविवार नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सही दिशा में प्रयास करना जरूरी है। लापरवाही न करें, मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय खुद को दें। प्रोजेक्ट पूरे होने से संतोष रहेगा। नई उपलब्धियां मिलेंगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7 Ank Jyotish
आज रविवार प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। विदेश से जुड़ा काम फायदेमंद रहेगा। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। धन प्राप्ति की संभावना है। सफल व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
आज रविवार शाम को भय और चिंता रहेगी, लेकिन आय बेहतर रहेगी। काम में गति रहेगी। रात में बुरे सपने आ सकते हैं। त्वचा संबंधी शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। काम में देरी हो सकती है।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish
आज रविवार धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन किसी से मदद के उम्मीद व्यर्थ जाएगी। धोखा मिल सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। भरोसा करने वाले लोग आपको संदेह की नजर से देखेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया