27 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज गुरुवार प्रेमियों के लिए रोचक दिन रहेगा। प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हरा
अंक 2 Ank Jyotish
आज गुरुवार आत्म-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में व़ृद्धि होगी, व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
अंक 3 Ank Jyotish
आज गुरुवार आपकी स्मार्टनेस से आपको फायदा मिल सकता है। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिती झेल रहे थे, वह कम होगी। बेटी के जीवन में उन्नती आ सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
अंक 4 Ank Jyotish
आज गुरुवार आपके द्वारा की गई मेहनत आज असर लाएगी, आपको सफलता मिल सकती है, रुके हुऐ कार्य सम्पन्न होंगे। सुखद और लाभदायक यात्रा संभव है। विवाह की तिथी पोस्टपोन हो सकती है। निवेश आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ब्लू
Aaj Ka Panchang, 27 फरवरी 2025: आज अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त का समय
अंक 5 Ank Jyotish
आज गुरुवार का दिन अच्छा है। माता का साथ मिल सकता है। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो बात नहीं बनेगी। मित्रों की बातों में न आएं अपने दिमाग से विश्लेषण करें। दूसरों की बातों में आकर अपने ग्रहस्थी जीवन में तनाव न लाएं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
अंक 6 Ank Jyotish
आज गुरुवार स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा और दिमाग चंचल। लोगों की बातों में आ सकते हैं। पुरानी चलती आ रही बाधाऐं दूर होंगी। धन लाभ की संभावना बन सकती है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – गुलाबी
अंक 7 Ank Jyotish
आज गुरुवार खुशियों भरा दिन, प्रोपर्टी से लाभ हो सकता है, आय में बढ़ोतरी आ सकती है। नई जानकारी से लाभ मिलेगा। राजनीति में पदोन्नति हो सकती है। सरकार से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – सिल्वर
अंक 8 Ank Jyotish
आज गुरुवार परिवार के लिए सोच-समझ कर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। यात्रा में भी समस्याऐं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक आपके विरोधी उभर सकते हैं। ऑफिस के लोगों से अच्छे से पेश आएं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
अंक 9 Ank Jyotish
आज गुरुवार परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाईयों में विवाद हो सकता है। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। अचानक धन का लाभ हो सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम