Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आरंग महानदी में कूदने वाली महिला की लाश बरामद, दूसरी बुजुर्ग महिला की भी हुई पहचान

आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के पारागांव में महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता आज मिली।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और घटना

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो साल पहले रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों की ढाई माह की एक बच्ची भी है। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वाति अपने मायके पारागांव आई हुई थी। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष उससे मिलने आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, तभी से वह लापता थी।

आत्महत्या की आशंका

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दूसरी महिला की लाश भी मिली

इसी तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला की लाश भी नदी से बरामद हुई थी। शिनाख्त के बाद मृतका की पहचान महासमुंद जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर (उम्र 78 वर्ष) पत्नी स्व. बाबूलाल चंद्राकर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।