25 जून के संचालनालय आदेश के अनुपालन में मूल स्कूलों में की गई पदस्थापना, डीईओ ने जारी की सूची।
महासमुंद। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) महासमुंद ने जिले में विभिन्न संस्थानों में संबद्ध किए गए 16 शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों का संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें उनके मूल विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में डीईओ कार्यालय से 23 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एमआईएस/एस-123/445, दिनांक 25 जून 2026 के अनुपालन में की गई है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों का संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें उनके मूल शालाओं में कार्य करने के लिए भेजा जा रहा है।
सूची में व्याख्याता, शिक्षक (एलबी), सहायक शिक्षक (एलबी) तथा प्रधान पाठक सहित कुल 16 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें कई शिक्षक वर्तमान में समग्र शिक्षा, बीआरसी कार्यालय, नवाकिरण अकादमी तथा अन्य कार्यालयों में संबद्ध थे, जिन्हें अब उनके मूल विद्यालयों में लौटाया गया है।
आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल देवांगन के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल संस्थान में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
यहां देखें सूची


Recent Comments