होम

भारत रत्न देश के 49वीं शख्सियत कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें मिलेगा यह सम्मान

भारत रत्न Bharat Ratna

भारत रत्न Bharat Ratna: PM मोदी सरकार ने,  23 जनवरी को भारत रत्न के लिए बिहार के पू्र्व CM कर्पूरी ठाकुर के नाम का ऐलान किया. बिहार के जननायक को मरणोपरांत देश के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा. भारत रत्न (Bharat Ratna)  देने की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी. सबसे पहला भारत रत्न 1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया किया गया था. तब से लेकर अब तक कुल 48 शख्सियतों को भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है.

कर्पूरी ठाकुर 49वीं शख्सियत होंगे

यह जरूरी नहीं कि हर वर्ष भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान दिया ही जाए. भारत रत्न सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से अलग होती है. भारत रत्न हर साल 26 जनवरी को दिया जाता है. इसके लिए भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी की जाती है. (Bharat Ratna) एक साल में भारत रत्न के लिए अधिकतम तीन नामों की ही घोषणा की जाती है. आखिरी बार 2019 में नानाजी देशमुख, डॉक्टर भूपेन हजारिका और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. अब कर्पूरी ठाकुर 49वीं शख्सियत होंगे.

भारत रत्न Bharat Ratna
भारत रत्न Bharat Ratna

अब तक इन 48 शख्सियतों को दिया “भारत रत्न”

1954

1- सी राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और इंडिपेंडेंट एक्टिविस्ट) – तमिलनाडु

2- सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक और राजनीतिज्ञ) – तमिलनाडु

3- सीवी रमन (भौतिक शास्त्री) – तमिलनाडु

1955

4- भगवान दास (दार्शनिक) – उत्तर प्रदेश

5- एम विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर, राजनेता) – कर्नाटक

6- जवाहर लाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री और लेखक) – उत्तर प्रदेश

1957

7- गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी)-उत्तराखंड

1958

8- धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक) – महाराष्ट्र

1961

9- बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनेता, परोपकारी) – पश्चिम बंगाल

10- पुरूषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता सेनानी) – उत्तर प्रदेश

1962

11-राजेंद्र प्रसाद (वकील, राजनेता और विद्वान) – बिहार

1963

12- ज़ाकिर हुसैन (शिक्षा दार्शनिक) – आंध्र प्रदेश

13- पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान) – महाराष्ट्र

1966

14- लाल बहादुर शास्त्री (स्वतंत्रता सेनानी) – उत्तर प्रदेश

1971

15- इंदिरा गांधी (राजनेता) – उत्तर प्रदेश

1975

16- वी वी गिरि (समाज सुधारक) – ओडिशा

1976

17- के कामराज (राजनेता) – तमिलनाडु

1980

18- मदर टेरेसा (कैथोलिक नन) – पश्चिम बंगाल

1983

19- विनोबा भावे (समाज सुधारक) – महाराष्ट्र

1987

20- खान अब्दुल गफ्फार खान (समाज सुधारक) – पाकिस्तान

1988

21- एम जी रामचन्द्रन (अभिनेता और राजनेता) – तमिलनाडु

1990

22- बी आर अम्बेडकर (समाज सुधारक) – महाराष्ट्र

23- नेल्सन मंडेला (रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता) – दक्षिण अफ्रीका

1991

24- राजीव गांधी (राजनेता) – उत्तर प्रदेश

25- सदर वल्लभभाई पटेल (स्वतंत्रता सेनानी) – गुजरात

26- मोरारजी देसाई (राजनेता) – गुजरात

1992

27- अब्दुल कलाम आज़ाद (वैज्ञानिक) – पश्चिम बंगाल

28- जेआरडी टाटा (उद्योगपति) – महाराष्ट्र

29- सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता) – पश्चिम बंगाल

1997

30- गुलज़ारीलाल नंदा (भारतीय राजनीतिज्ञ) – पंजाब

31- अरुणा आसफ अली (स्वतंत्रता सेनानी) – पश्चिम बंगाल

32- ए पी जे अब्दुल कलाम (एयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक) – तमिलनाडु

1998

33- एमएस सुब्बुलक्ष्मी (कर्नाटक शास्त्रीय गायिका) – तमिलनाडु

34- चिदम्बरम सुब्रमण्यम (भारतीय राजनीतिज्ञ) – तमिलनाडु

1999

35- जयप्रकाश नारायण (समाज सुधारक) – बिहार

36- अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्री) – पश्चिम बंगाल

37- गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता सेनानी) – असम

38- रविशंकर (सितार वादक) – उत्तर प्रदेश

2001

39- लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका) – महाराष्ट्र

40- बिस्मिल्लाह खान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक) – उत्तर प्रदेश

2009

41- भीमसेन जोशी (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक) – कर्नाटक

2014

42- सीएनआर राव (प्रोफेसर) – कर्नाटक

43- सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) – महाराष्ट्र

2015

44- मदन मोहन मालवीय (विद्वान एवं समाज सुधारक)-उत्तर प्रदेश

45- अटल बिहारी वाजपेयी (राजनेता) – मध्य प्रदेश

2019

46- नानाजी देशमुख (समाजसेवी) – महाराष्ट्र

47- भूपेन हजारिका (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) – असम

48- प्रणब मुखर्जी (राजनेता) – पश्चिम बंगाल

2024

49- कर्पूरी ठाकुर (राजनेता)-बिहार 2024

श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला

Ayodhya Ram Mandir: देखें रामलला की अलौकिक और अद्भूत तस्वीर

User Warnings: पहचानों आप मोबाइल के जाल में कैसे फंसे हैं!

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

ये भी पढ़ें...