नियमितीकरण के वादे पूरे न होने से कांग्रेस को मिली हार- टीएस बाबा

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। एनएचएम कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान सिंहदेव ने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए नियमितीकरण के वादे पूरे नहीं होने के कारण कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

टीएस सिंहदेव आज महासमुंद दौरे पर थे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “कर्मचारियों से किए गए नियमितीकरण के वादे पूरे नहीं किए जाने के कारण मुझे और कांग्रेस पार्टी को बड़ी हार मिली”

एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मिरी ने बताया कि सिंहदेव ने हड़ताल को समर्थन दिया है और यह बयान भाजपा सरकार के लिए चेतावनी है। उनका कहना है कि सभी राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि यदि घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते हैं, तो उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है।

🔗 देखें वीडियो: [वीडियो लिंक ]

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com