Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

CG Weather: झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, इन जिलों में तेज आंधी-बिजली के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग अलर्ट जारी

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे अंतराल के बाद मौसम ने एक बार फिर रूख बदली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत 14 जिलों आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दो गई है. 14 जून से प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है, जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है. यह बारिश किसानों और लोगों के लिए राहत भरी होगी.

CG Weather मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, रायपुर में मानसून कब तक पहुंचेगा इसको लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है. पिछले साल 21 जून को रायपुर में मानसून ने दस्तक दी थी.

14 जून से प्रदेश में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ दिनों से बस्तर में मानसून अटका हुआ है, जो अब आगे बढ़ने को तैयार है. मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. ऐसे में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगाांव, गरियाबांद, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आांधी(40-60 KMPH) ।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बबजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) ।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाडा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।

मध्य अरब सागर से लेकर दक्षिण तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है जो तेलंगाना और रायलसीमा तथा आसपास के इलाकों से लगे उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।इसके असर से एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें