CG Weather News : महासमुंद, यहां हो रही झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

महासमुंद, यहां हो रही झमाझम बारिश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में आज झमाझम बारिश हुई। बारिश का दौर अभी भी अनवरत जारी है। साथ ही अभी भी बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। रायपुर में बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह की परिस्थितियां दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्ष्यदीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्य की कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल होने की संभावना है। सुबह का निम्न दबाव का क्षेत्र 27 में के आसपास पश्चिम मध्य और उसे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है।

Weather Alert: 25 मई तक मानसून देगा दस्तक, IMD का अलर्ट, 16 साल बाद समय से पूर्व मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधि बढ़ने से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बीती रात रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर रात भर बारिश हुई। आज 23 मई को यहां आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें...

webmorcha.com

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

महासमुंदयहां हो रही झमाझम बारिश
[wpr-template id="218"]