Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट जारी: जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर, 98% अंक हासिल

रायपुर | WebMorcha छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नतीजों की घोषणा करते हुए करीब ढाई लाख छात्रों का इंतजार खत्म किया। इस वर्ष जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने की योजना थी, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे परिणाम में देरी हुई।

महासमुंद की संध्या नायक ने 10वीं में मारी बाजी, 12वीं में रिया साहू टॉपर

हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं थीं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,395 केंद्र बनाए गए थे।


📌 ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें

📱 SMS से भी देखें रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: CG10 लिखकर स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें

👉 रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें:
https://cg.results.nic.in/

WebMorcha की ओर से सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।