Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सरपंच के साथ झूमाझटकी: पिथौरा में अवैध महुआ शराब बनाने से रोकना पड़ा महंगा

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। पिथौरा में अवैध महुआ शराब बनाने से रोकना पड़ा महंगा जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द में...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 2:30 बजे जारी, ऐसे करें चेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in, cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे।

नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से करेंगे। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी साझा की है।

इस वर्ष करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

पिछले वर्ष 2024 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था। उस समय 10वीं का परिणाम 76.53 प्रतिशत और 12वीं का 81.87 प्रतिशत रहा था। 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था, जबकि 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड में वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है।