Chhattisgarh शेयर मार्केट की लत में बनाया कर्जदार, पत्नी का किया मर्डर

Chhattisgarh कोरबा। यहां कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है। बताया जा रहा है कि, मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

यहां पढ़ें: Chhattisgarh, नईं सुविधा, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, ‘हक त्याग’ भी हुआ आसान…

Chhattisgarh जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), पत्नी सतरूपा (40), परिधि (07) और काव्या साहू (12) एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मनोज साहू उठा। बेड पर सो रही अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा। मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया। घटना की जानकारी लगने ही परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार चल रहा है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com