Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: कार में जिंदा जले दो भाई, भाजपा नेता समेत दो...

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: कार में जिंदा जले दो भाई, भाजपा नेता समेत दो की दर्दनाक मौत

कोरिया। कार में जिंदा जले दो भाई: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोनहत तहसील क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में फॉर्च्यूनर वाहन को पहले कथित तौर पर टिपर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया और फिर उसमें आग लगा दी गई। इस घटना में भाजपा नेता एवं रेत कारोबारी भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान नागेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्राम नवगई-कटगोड़ी क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि भरत सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार होकर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से वाहन को कई बार टिपर से टक्कर मारी। इसके बाद वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन के दरवाजे जाम हो गए थे। अंदर फंसे लोग शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।

घटना में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं उनके भाई नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है।

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: रेत विवाद में फॉर्च्यूनर को टिपर से कुचला, फिर लगाई आग; भाजपा नेता समेत दो भाइयों की मौत
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: रेत विवाद में फॉर्च्यूनर को टिपर से कुचला, फिर लगाई आग; भाजपा नेता समेत दो भाइयों की मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात में ही घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी सहित दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतक भरत सिंह गहरवार और आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच लंबे समय से रेत कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोपहर में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी।

फिलहाल पुलिस हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और रेत कारोबार विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments