Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बीच सड़क चलती स्कूटी पर कपल की हरकत, वीडियो वायरल

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, युवाओं की लापरवाही पर उठे सवाल📍 बिलासपुरशहर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों...

छत्तीसगढ़ में ठंड, इस जिले में 10 वर्षो का रिकॉर्ड टूटा

रायपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में नवंबर माह में पड़ रही ठंड ने कंपा दी है। स्थिति ये है कि यहां पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिससे 10 वर्षो का रिकार्ड टूट गया है। बीते दिनों पारा 8.6 डिग्री तक पहुंच गया था। साथ ही पठारी इलाको मैनपाट औऱ सामरी पाठ में पारा 6 से 7 के करीब पहुंच गया था। उत्तर पूर्व से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में पारा और भी नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ती है मगर इस बार यहां नवम्बर माह में ही तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जो पिछले 10 सालों के रिकार्ड को तोड़ चुका है। वर्ष 2014 में पारा 9.6 डिग्री तक गया था इस बार तापमान 10 के नीचे गया है और मैनपाट समेत पठारी इलाको में तापमान 6 से 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट आएगी। इसके पीछे वजह मानी का रही है कि बंगाल की खाड़ी में कोई दबाव नहीं बना है, जिससे शुष्क हवाएं चल रही है और धूप में भी ठंडक का एहसास हो रहा है।