Chhattisgarh इस जिले में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

webmorcha.com

रायपुर। Chhattisgarh में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही Chhattisgarh में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग IMD के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 जुलाई तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश रुक गई थी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गया था। हालांकि अब मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है।

महासमुंद, कार दुघर्टना में नगर सैनिक की मौत, आरक्षक गंभीर

Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh मौसम विभाग में सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

Chhattisgarh के 16 जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई यानि आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी। 9 जुलाई को बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा, दुर्ग ,बेमेतरा कबीरधाम, पेंड्रा बिलासपुर मुंगेली और कोरिया जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

महासमुंद, युवा ध्यान दें यदि आप उद्यमी बनना चाहते हैं तो यहां करें संपर्क

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रायपुर में कई जगहों पर सुबह बूंदाबांदी हुई है। Chhattisgarh दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर Chhattisgarh के पूर्वानुमान के अनुसार कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में रिकॉर्ड की गई

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

webmorcha.com

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

Chhattisgarh इस जिले भारी बारिश का अनुमान
[wpr-template id="218"]