Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़, आश्रम के भोजन में मिली थी छिपकली, 1 छात्रा की मौत,...

छत्तीसगढ़, आश्रम के भोजन में मिली थी छिपकली, 1 छात्रा की मौत, 35 गंभीर, 9 ICU में

बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा में बालिका आश्रम (Girls Ashram) बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली थी, जिसके बाद 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे. इन्हीं में से एक छात्रा की अब मौत हो गई. वहीं अब भी 35 बच्चे बीमार है, जिसमें से 9 बच्चे आईसीयू में भर्ती बताएं जा रहे है. (बालिका आश्रम के खाने में मिली थी छिपकली, 1 छात्रा की हुई मौत)

मृतक छात्रा शिवानी तेलम को देर रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (Jagdalpur) रेफर किया गया था. बच्ची ने भैरमगढ़ में दम तोड़ा. वे मूलतः बीजापुर ब्लॉक के तूमनार की रहने वाली थी. वहीं बाकी बच्चे बीजापुर जिला अस्पताल के ICU में हैं एडमिट बताएं जा रहे है. (बालिका आश्रम के खाने में मिली थी छिपकली, 1 छात्रा की हुई मौत)

परिजनों ने आश्रम अधीक्षिका पर लगाए आरोप

परिजनों ने आरोप लगाए कि अधिक्षिका की लापरवाही से बच्चे की हुई मौत. परिजनों का ये भी आरोप है कि मेनू के अनुसार भोजन नहीं परोसा जा रहा था. भोजन में एक्सपायरी डेट के पनीर, दूध के इस्तेमाल करने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है. परिजनों ने ऐसे कर्मचारी, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments