छत्तीसगढ़, लूटेरों ने तहसीलदार को लूटा, 4 बदमाश गिरफ्तार

छत्तीसगढ़. बालोद। लूटेरों का हौसला देखिए तहसीलदार से खुलेआम लूट लिया। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने अब पकड़ लिया है। बता दें, बालोद के जय स्तंभ चौक के पास हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी. टीम ने 2 दिन लगातार आरोपियों की खोजबीन करने के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई ऑटो, 1 धारदार हथियार और 5500 रुपए कैश भी जब्त कर लिया है.

ऐसे दिया लूट को दिए थे अंजाम

घटना 22 मार्च 2025 की है, जब यहां तहसीलदार जय स्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे. तभी चार लोग एक ऑटो में सवार होकर आए और तहसीलदार से स्टेट बैंक का रास्ता पूछने लगे. इसके बाद, उन्होंने तहसीलदार को ऑटो में बिठा लिया और चाकू दिखाकर उनके पर्स से रकम लूट ली. आरोपी लूट की रकम लेकर भाग निकले थे।

इस घटना के बाद, SDOP बालोद देवांश सिंह राठौर और SDOP राजेश बागडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के साथ पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी.

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 23 मार्च 2025 को बालोद बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में चार आरोपियों को पकड़ा. इन आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर बालोद आए थे और लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी अन्य जिलों में इसी तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

सोमनाथ शुक्ला (28 वर्ष), निवासी मंगल बाजार, जामुल, जिला दुर्ग

हरदीप सिंह (35 वर्ष), निवासी अटल आवास, जामुल, जिला दुर्ग

वाय जानकी राव (48 वर्ष), निवासी आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

मुकेश चंद्रवंशी (18 वर्ष), निवासी ग्राम लिटिया जालबांधा, जिला दुर्ग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पहले भी राजनांदगांव में लूट के मामले में जेल जा चुके हैं.

जप्त की गई वस्तुएं:

नगदी रकम 5500 रुपये

एक चाकू

घटना में प्रयुक्त एक ऑटो

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com