BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक, प्रदेश में इस बार जुलाई के महीने में अच्छी बारिश की संभावना है। मानसून का जितना कोटा छत्तीसगढ़ में होता है उसका आधा कोटा जुलाई में पूरा हो सकता है। तीन दिन तक भीषण और मध्यम बारिश का अलर्ट है।

जुलाई महीने में अच्छी बारिश की संभावना

Chhattisgarh में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग IMD के अनुसार राज्य में जून महीने में कम बारिश हुई है। इस बार जुलाई के महीने में अच्छी बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों में जोरदार बारिश होगी। वहीं, कुछ जिलों में मध्यम बारिश होगी। मानसूनी गतिविधयां शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग IMD के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। वहीं, बुधवार को भी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होगी।

webmorcha Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में आज कई जिले झमाझम बारिश के आसार Chhattisgarh

विभाग IMD के अनुसार, इस बार जुलाई में अच्छी बरसात की संभावना है। जुलाई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है। Chhattisgarh विभाग ने बताया कि कम से कम 15 दिन बारिश की संभावना है। पूरे मानसून का अधा कोटा जुलाई के महीने में पूरा हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसूनी गतिविधियां एक्टिव रहेंगी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बता दें कि इस साल नौतपा में रायपुर समेत पूरे राज्य में भीषण गर्मी हुई है।

जानिए कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम

Chhattisgarh मौसम विभाग IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई संभाग में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले 3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं, अगले 3 दिनों में राजधानी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि ठंडी हवाओं का असर रहेगा और मौसम में नमी बनी रहेगी जिस कारण से गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं होगा।

जानें कौन है बाबा जिनके सभा में 116 की मौत, यौन शोषण सहित 5 मामला का है आरोपी, अखिलेश से है पुराना नाता

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com